मोतिहारी.जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का नियमित निरीक्षण होगा.निरीक्षण में पदाधिकारियों की उदासिनता पर विभाग ने चिंता जताई है तथा नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है.निरीक्षण को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक मयंक वरवडे ने डीपीओ एसएसए को पत्र लिख कर आवश्यक निर्देश दिए है.निदेशक ने कहा है कि विद्यालय के बाहर की छीजनग्रस्त बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से पुन जोडने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की स्थापना की गई है.बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए निरीक्षण आवश्यक है.समीक्षा में यह बात सामने आयी है कि जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी नियमित रूप से कस्तूरबा गांधी आवसिय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जाता है.बीइओ को प्रति माह कस्तूरबा गांधी विद्यालय का कम से कम एक बार अनुश्रवण करना है.वहीं जेंडर समन्वयक को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का माह में एक बार निरीक्षण किया जाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
