10 लाख रुपये के साथ रक्सौल का युवक गिरफ्तार

नेपाल के वीरगंज पुलिस ने हवाला के 10 लाख रुपये (नेपाली करेंसी) के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.

रक्सौल. नेपाल के वीरगंज पुलिस ने हवाला के 10 लाख रुपये (नेपाली करेंसी) के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता सुभाष भट्ट ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 निवासी नेहाल कुमार को 10 लाख नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तारी किया गया है. विशेष सूचना के आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा वीरगंज के लिंक रोड से उक्त गिरफ्तारी की गयी. आरोपी ने पैसे के साथ गिरफ्तारी के बाद इस पैसे के संबंध में कोई ठोस प्रमाण पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली गयी है. आरोपी को पुलिस हिरासत में रखकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >