घोड़ासहन.सीमावर्ती झरौखर थाना क्षेत्र के पीठवा गांव स्थित अरुणा नदी में सोमवार को मछली मारने के दौरान दुर्लभ प्रजाति की मछली मिली है.जानकार बताते है कि इस तरह की मछली दक्षिणी अमेरिका में पाई जाती है जो मांसाहारी होती है. इस मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी.जानकार यह भी बताते हैं कि यह चार आंख एवं एरोप्लेन जैसा पंख वाली सकरमाउथ कैटफिश है.मछली का शिकार कर रहे शिव पूजन कुशवाहा ने बताया कि कुछ ग्रामीण युवक के साथ मछली पकड़ने के दौरान यह मछली मिली है जो अभी तक जिंदा है.अब लोगों के अंदर सवाल उठ रहा है कि आखिर हजारों किलोमीटर दूर साउथ अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाने वाली यह मछली यहां कैसे पहुंच गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
