बच्चों के लिए वोट दीजिएगा तभी बिहार का विकास होगा : प्रशांत किशोर

लालू जी को अपने बच्चों की चिंता है जो नवीं पास बच्चे को बिहार का राजा बनना चाहते हैं. मेरी सरकार बनेगी तो नेताओं का नहीं जनता का राज होगा.

कल्याणपुर . प्रखंड के मध्य विद्यालय बाकरपुर खेल मैदान में गुरुवार को जन सुराज उदघोष सभा को संबोधित करते जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने चार किलो अनाज , हिंदू व मुस्लिम के नाम पर मंदिरों के लिए वोट दिया है. आप लोगों को इस बार बच्चों के लिए वोट देना है , तभी बिहार का विकास संभव हो सकता है. लालू जी को अपने बच्चों की चिंता है जो नवीं पास बच्चे को बिहार का राजा बनना चाहते हैं. मेरी सरकार बनेगी तो नेताओं का नहीं जनता का राज होगा. 60 वर्ष से ऊपर महिलाओं व पुरुषों को वृद्धा पेंशन में चार सौ की जगह दो हजार रुपये दिया जाएगा. मेरी सरकार बनने के बाद नौकरी के लिए बाहार जाना नहीं पड़ेगा. यहीं उनकाे रोजगार मिलेगा. वहीं किसानों को मनरेगा से मुफ्त में मजदूरी मिलेगी जिससे किसानों का विकास होगा. वहीं महिलाओं को छोटी-छोटी रोजगार के लिए बैंक से सालाना चार परसेंट रुपया पर रुपया मुहिया कराया जाएगा. मौके पर पूर्व विधायक रामबली चंद्रवंशी, एमएलसी आफाक अहमद, प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार,सुबोध कुमार तिवारी, राधेश्याम प्रसाद यादव, विजय कुशवाहा, रोहित कार्तिक, संजीव कुमार सिंह, विनोद सिंह, अरुण तिवारी, कौशल खान, ई.संजय सिंह, , रजिया खातून ,रवीश कुमार मिश्रा, दिनेश पाठक, पूर्णिमा भारती, डा. मंतोष साहनी,मोनीका शार्मा,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व हजारों लोग मौजूद थे. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामशरण यादव ने किया. संचालक जियालाल यादव व अभिनाश ठाकुर ने किया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >