गोढ़वा पंचायत में महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सभा का आयोजन

सदर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत राज गोढवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत भवन के प्रांगण में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन बुधवार को किया गया.

मोतिहारी. सदर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत राज गोढवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत भवन के प्रांगण में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन बुधवार को किया गया. आम सभा की अध्यक्षता गीता देवी एवं संचालन मुखिया राजू बैठा ने की. आम सभा में सी थ्री की राष्ट्रीय समन्वयक फिजा ने महिलाओं के आगे आने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उसके बाद बारी बारी से अन्य वक्ताओं ने गाम सभा को संबोधित किया. ग्राम सभा में पीओ तरुण कुमार, बीपीएम अनिल कुमार, जिला समन्वयक सी थ्री निधि झा, आदित्य विशाल, सरपंच शंकर दास, वार्ड सदस्य गीता देवी प्रतिमा देवी, ब्रजेश राव, रीता कुमारी, रिंकू कुमारी कुमारी रेणु, रितु कुमारी, रेखा देवी वीणा देवी विकासमित्र, शांति देवी, कांति देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी रीता देवी शोभा देवी रोहित पासवान ,सुधा देवी, विशाल सिंह,पंचायत सचिव, पीआरएस, आवास सहायक, कृषि समन्वयक, आशा, सेविका, सहायिका, जीविका सहित अन्य कर्मी व ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >