दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

दो बाइक में टक्कर हो गया. घटना में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक युवक का इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार अहले सुबह मौत हो गई.

बंजरिया. एनएच 28 ए पर शंकर ढाबा के समीप गुरुवार संध्या में दो बाइक में टक्कर हो गया. घटना में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें एक युवक का इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार अहले सुबह मौत हो गई. घटना का सूचना मिलने पर बंजरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृत युवक बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया निवासी राजेश साह का 25 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार साह हैं, जबकि घायल युवकों में हरसिद्धि थाना के बैरियाडीह गांव निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह का पुत्र विक्की कुमार व नगर थाना के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी राम नरेश सिंह का पुत्र अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डू है. उक्त दोनों युवकों का ईलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बजाज डिस्कभर व हौंडा बाइक में एनएच 28 ए पर शंकर ढाबा के समीप भयंकर टक्कर हो गया, जिसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने दलबल के साथ तीनों युवकों को पुलिस गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >