270 किलोग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

नेपाल पुलिस की टीम ने 270 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है.

रक्सौल . नेपाल पुलिस की टीम ने 270 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है. नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला की पुलिस के द्वारा इलाका पुलिस कार्यालय अमलेखगंज की टीम के द्वारा जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका के वार्ड नंबर 21 अमलेखगंज में शक के आधार पर जांच के लिए एक ट्रक को रोका गया. नारायणघाट से पथलैया के तरफ आ रही एनएल-01-3063 नंबर की ट्रक को जांच करने के बाद ट्रक के अंदर बनाये गये केबिन बॉक्स में छुपा कर रखे गये अवस्था में उक्त मात्रा में गांजा को बरामद किया गया. इस दौरान ट्रक चालक पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली निवासी 19 वर्षीय अंतोष कुमार गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसकी जानकारी देते हुए जिला पुलिस कार्यालय बारा के प्रवक्ता डीएसपी दधिराम न्यौपाने ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में रखकर आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >