ओडिशा को 6-0 से रौंद जमशेदपुर सेमीफाइनल में

इस्टर्न रेलवे जमशेदपुर ने एकतरफा मुकाबले में रघुनाथ देव क्लब ओडिशा को 6-0 से रौंद दिया.

-साउथ इस्टर्न रेलवे के एलेक्स ने लगायी शानदार तिकड़ी – आज का मैच यूथ क्लब नेपाल व एक्वा फुटबॉल क्लब रांची के बीच चकिया. स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित आल इंडिया महात्मा गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को साउथ इस्टर्न रेलवे जमशेदपुर ने एकतरफा मुकाबले में रघुनाथ देव क्लब ओडिशा को 6-0 से रौंद दिया. चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी साउथ इस्टर्न रेलवे जमशेदपुर ने खेल की शुरुआत से ही ओडिशा की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा. पहले हाफ के 20 वें मिनट में जमशेदपुर के लिए पहला गोल जर्सी नंबर 20 एलेक्स ने किया. मध्यांतर तक जमशेदपुर की टीम एक गोल से आगे थी. मध्यांतर के बाद ओडिशा की टीम बिखरी हुई नजर आयी. इसका भरपूर फायदा जमशेदपुर की टीम ने उठाया. साउथ इस्टर्न रेलवे की तरफ से दूसरा गोल एलेक्स ने खेल के 61वें मिनट में किया. इसके दो मिनट बाद ही 63वें मिनट में जर्सी नंबर नौ सीजे ने टीम के लिए तीसरा गोल किया. खेल के 65वें मिनट में एलेक्स ने टीम के लिए चौथा गोल कर अपनी तिकड़ी पूरी की. जमशेदपुर के जर्सी नंबर आठ सुरेश कालिंदी ने 87वें और 88वें मिनट में लगातार दो गोल कर ओडिशा की बाकी बची उम्मीदों पर पानी फेर दिया. आज के मैच का एकमात्र पीला कार्ड 35वें मिनट में एलेक्स को दिखाया गया. एलेक्स को शानदार तिकड़ी के लिए बेस्ट प्लेयर का खिताब आयोजन समिति के सचिव सुभाष कुमार द्वारा दिया गया. मंगलवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला यूथ फुटबॉल क्लब नेपाल और एक्वा फुटबॉल क्लब रांची के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >