मोतिहारी. सदर अस्पताल परिसर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हो गया. आठ से दस बेड लगाये गये हैं और छह जीएनएम की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही बच्चों को आकर्षित करने के लिए दीवारों पर खेल के डिब्बे के आकार का आम,इमली,ईख,उल्लू,ऐनक आदि चित्र लगाये गये हैं. किसी भी अस्पताल में अगर कुपोषित बच्चे अगर मिलते हैं तो उन्हें यहां लाया जाएगा और इस केन्द्र में रखा जाएगा. यहां उनकी समुचित देखभाल होगी. आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा और आगे की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाएगा. पूर्व में पुनर्वास केन्द्र का संचालन चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा था. अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दुबे ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के कुपोषित बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ भर्ती किया जाएगा. किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी प्लानिंग के तहत काम किये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
