मोतिहारी.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में 4 व 5 मार्च को आयोजित देश भर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के सम्मेलन में पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल व्याख्यान एवं अनुभव साझा करेंगे. देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के सम्मेलन में पूर्वी चंपारण जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी को व्याख्यान एवं निर्वाचन संबंधी नवाचार को साझा करने के लिए नामित किया गया है. लोकसभा चुनाव-2024 में डीएम श्री जोरवाल द्वारा किए गए नवाचार,आईटी प्रयोग एवं वित्तीय अनुशासन आदि का अनुभव साझा करने के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नामित किया है. चुनाव में शानदार कार्यो को लेकर देश स्तर पर बेहतर कार्य को ले राष्ट्रपति से हाल ही सम्मानित होने वाले डीएम श्री जोरवाल के सम्मेलन के लिए नामित होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है और बधाई दी है. यह सम्मेलन बिहार विधान सभा-2025 की तैयारी के क्रम में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
