अगरवा के प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या के इनामी मुख्य आरोपी बिट्टू व हासिम ने कोर्ट में किया सरेंडर

मुख्य आरोपी बिट्टू सहनी व हासीम मियां ने पुलिस की बढती दबिस के कारण सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

-बिट्टू के भाई गोलू हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ हो चुका है गिरफ्तार मोतिहारी . शहर के अगरवा मोहल्ला के रहने वाले प्रॉपटी डीलर कृष्णा सहनी की गोली मार हत्या के मुख्य आरोपी बिट्टू सहनी व हासीम मियां ने पुलिस की बढती दबिस के कारण सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया.एसपी स्वर्ण प्रभात ने दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार के इनाम की घोषणा की थी. इनाम घोषित होने के 24 घंटे के अंदर ही दोनों ने न्यायालय में पहुंच आत्म समर्पण कर दिया. एसपी ने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा. बिट्टू शहर के अगरवा मोहल्ला का रहने वाला है, जबकि हासीम मियां रघुनाथपुर मजुराहां गांव का है. नामजद आरोपी अगरवा के शिव सहनी व हरसिद्धि के कृष्णा यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. कृष्णा यादव पेशेवर अपराधी है. उसपर हरसिद्धि, नगर के अलावा जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट व रंगदारी के दर्जन भर मामले दर्ज है. बताते चले कि 21 फरवरी की शाम हरसिद्धि से आलू गोड़वा कर बाइक से घर अगरवा लौट रहे कृष्णा सहनी को अपराधियों ने बंजरिया पचरूख मंदीर के पास घेर लिया, उसके बाद उसके शरीर में तीन-चार गोलियां उतार दी थी. उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी थी. घटना को लेकर मृतक पुत्र दीपक ने बिट्टू सहनी, शिव सहनी, हासीम मिंया व कृष्णा यादव के विरूद्ध बंजरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने कृष्णा की हत्या के 24 घंटे के अंदर शार्प शूटर बिट्टू के छोटे भाई गोलू को हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >