Motihari: सांसद ने किया बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन पश्चिमी चम्पारण सांसद डॉ संजय जायसवाल व पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

Motihari: बनकटवा. प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन पश्चिमी चम्पारण सांसद डॉ संजय जायसवाल व पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. सांसद ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से 20 सूत्री सदस्यों को बैठने की सुविधा होगी और जन समस्या को प्रभावी ढंग से निदान कराने में सुविधा होगी. इस अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य वरूण सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उमाकांत प्रसाद, उपाध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा, पूर्व प्रमुख गणेश यादव, शंकर गुप्ता, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, जिला पार्षद लालबाबू यादव, अवधेश सिंह, शैलेंद्र यादव, प्रमोद कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र राम, ललन सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >