Motihari News: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, बड़कागांव में दो दिनों के भीतर तीन ने गंवाई जान

Motihari News: बड़कागांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से जयलाल पासवान की मौत हो गई. गांव में दो दिनों के भीतर सड़क हादसों में यह तीसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश और दुख का माहौल है.पढ़ें पूरी खबर …

Motihari News:पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल-भारतमाला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना में बड़कागांव काली चौक के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जयलाल पासवान के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है.

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जयलाल पासवान सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जयलाल की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से फरार होने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दो दिनों में तीन मौतों से दहशत में ग्रामीण

बड़कागांव के लिए बीते दो दिन बेहद मनहूस साबित हुए हैं. पिछले 48 घंटों के भीतर अलग-अलग सड़क हादसों में गांव के तीन लोगों की जान जा चुकी है. एक ही गांव में तीन अर्थियां उठने से पूरे इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है. लगातार हो रही इन मौतों ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है.

आक्रोशित लोगों ने की सुरक्षा की मांग

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से भारतमाला सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों की गति पर लगाम लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >