रक्सौल बॉर्डर से अवैध घुसपैठ की कोशिश, पुलिस ने दबोचा, विदेशी महिला-पुरुष गिरफ्तार

Published by : Aniket Kumar Updated At : 09 Jun 2026 8:54 AM

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में विदेशी महिला और युवक

Motihari News: रक्सौल बॉर्डर पर इमिग्रेशन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमार के एक युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. नियमित जांच के दौरान इमिग्रेशन विभाग और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. इनमें स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमार का एक युवक शामिल हैं. दोनों पर बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश करने की कोशिश करने का आरोप है.

जांच के दौरान हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक के पास इमिग्रेशन विभाग की टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान दो विदेशी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए. जब उनसे यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वे भारत में प्रवेश के लिए जरूरी वैध वीजा और अन्य कागजात नहीं दिखा सके.

महिला और युवक की हुई पहचान

दस्तावेजों की जांच के दौरान महिला की पहचान स्विट्जरलैंड निवासी जुनिला थेक श्रेष्ठा के रूप में हुई, जबकि युवक म्यांमार के यांगून का रहने वाला आंग निंग लेट बताया गया. दोनों को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर हरैया थाना लाया गया.

इमिग्रेशन विभाग की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग की सूचना पर कार्रवाई की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है.

सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि दोनों किस उद्देश्य से भारत में प्रवेश करना चाहते थे. रक्सौल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ाए हुए हैं और अवैध आवाजाही रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही हैं.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन