मोतिहारी: अपाचे सवार दो संदिग्ध बाइक चोरों की तलाश, पुलिस ने जारी की तस्वीरें

Motihari News: पुलिस ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध चोरों की फोटो जारी कर आम लोगों से पहचान बताने की अपील की है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: पूर्वी चम्पारण जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. इसी कड़ी में पुलिस ने अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें जारी की हैं. पुलिस को आशंका है कि ये दोनों युवक शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के मुख्य सदस्य हो सकते हैं.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर पहचान की कोशिश, पुलिस ने जारी किया नंबर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर इन दोनों संदिग्धों की पहचान स्थापित करने की कोशिश की जा रही है. संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस ने आम जनता से सहयोग मांगते हुए इन चेहरों को पहचानने की अपील की है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा- सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय

एसपी स्वर्ण प्रभात ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को फोटो में दिख रहे युवकों के बारे में कोई भी सुराग मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इसके साथ ही एसपी ने वाहन स्वामियों को सतर्क रहने और अपनी गाड़ियां हमेशा सुरक्षित या लॉक पार्किंग में ही खड़ी करने की सलाह दी है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >