मोतिहारी: देवी-देवताओं को भी नहीं छोड़ रहे चोर, मंदिर से उड़ा ले गये चांदी का मुकुट

Published by : Aniket Kumar Updated At : 09 Jun 2026 10:22 AM

विज्ञापन

मंदिर में स्थापित मूर्तियां

Motihari News: मोतिहारी के बेलीसराय स्थित दिव्यधाम मंदिर में चोरों ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट चोरी कर लिए. घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से सच्चिदानंद सत्यार्थी की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी शहर में एक बार फिर चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी है. सदर अस्पताल के पीछे बेलीसराय स्थित दिव्यधाम मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर सजे चांदी के मुकुट लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए.

देवी-देवताओं के मुकुट पर चोरों का हाथ

मंदिर प्रबंधन के अनुसार चोरों ने मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां दुर्गा, भगवान बजरंगबली और माता पार्वती की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट चोरी कर लिए. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी हुए मुकुटों में करीब एक से डेढ़ किलो चांदी लगी हुई थी. सुबह जब मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ.

घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी

चोरी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई. लोगों ने इस घटना को धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए नाराजगी जताई. मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल में चोरी होना चिंता का विषय है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. उनका कहना है कि मंदिरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन