मोतिहारी में कल लगेगा जॉब कैंप, 150 युवाओं को मिलेगा रोजगार

मोतिहारी जिला नियोजनालय में 23 मई को आयोजित जॉब कैंप में 150 युवाओं को नौकरी देने के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से इन्तेजारूल हक की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी जिला नियोजनालय परिसर में 23 मई को एक दिवसीय जॉब सह कैरियर मार्गदर्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से करीब 150 बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.

कई पदों पर होगी भर्ती

अंकित राज ने बताया कि जेनरेशन लिमिटेड कंपनी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

कंपनी स्विंग मशीन ऑपरेटर, मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर, पावर प्रेस ऑपरेटर और हेल्पर पदों पर भर्ती करेगी.

कौन ले सकता है भाग

कैंप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवा भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है.

चयनित युवाओं का कार्यस्थल नोएडा, उत्तर प्रदेश में होगा. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15 हजार से 17 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा पीएफ, मेडिकल और इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूम, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आना होगा.

कैंप में युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा और बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों द्वारा सफलता के टिप्स भी साझा किए जाएंगे.

सुबह 11 बजे से होगा आयोजन

रोजगार कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा. अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >