Motihari news: घोड़ासहन. बिहार पेंशनर सिकरहना समाज की मासिक बैठक सोमवार को शहर के रा.क.मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में पेंशनर समाज के सचिव रामाशीष प्रसाद एवं मुख्य अतिथि डा.रामधारी प्रसाद यादव के साथ-साथ अन्य कई पेंशनर उपस्थित हुए. बैठक के दौरान सचिव ने पेंशनर समाज का उद्वेश्य एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. सभा की व्यवस्थापक कृष्णा उपाध्याय के द्वारा संगठन शक्ति मजबूत बनाने और संगठन के प्रति समर्पित होने के लिए सभी को प्रेरित किया गया. कन्या मध्य विद्यालय घोड़ासहन के प्रधानाध्यापक मो.शाह अकबर के द्वारा इस आयोजन में पूर्ण सहयोग रहा. मौके पर भगवान ठाकुर, जयंत कुमार, जियाउल्लाह, आत्मा राम, गजेन्द्र प्रसाद, बृजमोहन ठाकुर, मोहन राम मधुप, विद्यानंद प्रसाद यादव, दिवाकर प्रसाद यादव समेत दर्जनों की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
