लापता छात्र का शव रेलवे ट्रैक से बरामद

शंकर शरैया दक्षिणी पंचायत के 25 वर्षीय छात्र का शव ट्रेन के पटरी से बरामद हुआ है.

तुरकौलिया. शंकर शरैया दक्षिणी पंचायत के 25 वर्षीय छात्र का शव ट्रेन के पटरी से बरामद हुआ है. मृतक युवक शंकर शरैया बाबूटोला के अरुण कुमार सिंह का इकलौता पुत्र छोटू उर्फ सौरभ कुमार है. एकलौते पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि सौरभ दिल्ली में रह कर वकालत की पढ़ाई करता था. चचेरे भाई की शादी में एक सप्ताह पहले दिल्ली से अपने घर आया था. सोमवार को मुंशी ईनार चौक पर जाने के लिए करीब 6 बजे शाम में अपने घर से पैदल निकला था, जहां रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति से साइकिल मांगा था. उसके बाद साइकिल लेकर वह गायब हो गया था. परिजनों ने इसकी सूचना थाना को दी. वहीं पुलिस और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी. तभी मृतक के परिवार के पास अचानक सदर अस्पताल मोतिहारी से फोन आया कि आपका लड़का हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच कर देखा तो उसका लड़का मर चुका था. मृतक सौरभ कुमार एक भाई और तीन बहन में सबसे छोटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >