गोविंदगंज.मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा गांव के पास सोमवार की सुबह गढ्ढा के पानी में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई.मृतक ममरखा गांव का मीर हसन का पुत्र हजरत हवारी (20)वर्ष था.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी.बताया जा रहा है कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था.युवक सोमवार की सुबह शौच करने सरेह में गया था.जहां शौच के दौरान पैर फिसल जाने से गड्ढे के गहरे पानी में समा गया.जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने गड्ढे से शव को निकाला.घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था.थानाध्यक्ष करण सिंह ने अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
