तीन दिवसीय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गयी.

रामगढ़वा. मोतिहारी में आयोजित होनेवाले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य किसान सभा का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता व संचालन पूर्व मुखिया का. कृष्णा सिंह ने की. प्रदेश स्तरीय किसान सभा का सम्मेलन मार्च के प्रथम सप्ताह में 3 से 5 तक मोतिहारी में आयोजित होगा. राज्य सचिव सह पूर्व विधायक रामनरेश पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ समाज को बांटने का काम किया है. सरकार ने अपने आम बजट में किसान, मजदूर व गरीबों को कुछ नहीं दिया सिर्फ ठगने का काम कर रही है जाति-धर्म के नाम पर अपनी सत्ता को बचाने में लगी है. उन्होंने सदस्यता के नवीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों के सदस्यता का नवीकरण होना चाहिए. सभा को राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय शंकर सिंह, जिला सहायक सचिव कन्हैया कुमार, श्याम बिहारी तिवारी, अंचल सचिव राजेश शुक्ल, बिक्की सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर मोतिउर्रजा, मुकेश सिंह, पवित्तर राम, नुरजहां खातून, असर्फी महतो, नागेन्द्र यादव, विनोद महतो, बच्ची देवी, बीगू देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >