लायंस क्लब ने मनाया पारिवारिक होली मिलन समारोह

शहर के लक्ष्मीपुर स्थित रॉयल पैलेस ग्राउंड में मंगलवार को लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने फेलोशिप कार्यक्रम के तहत पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया.

रक्सौल . शहर के लक्ष्मीपुर स्थित रॉयल पैलेस ग्राउंड में मंगलवार को लायंस क्लब के सदस्यों ने अपने फेलोशिप कार्यक्रम के तहत पारिवारिक होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम में आकर्षक साज-सज्जा, कर्णप्रिय संगीत व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने शानदार डांस प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला लायन सदस्यों को सौंपी गई थी. कार्यक्रम में चेयर गेम, बैलून गेम और गाने की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे. समारोह में सभी सदस्यों ने घर से लाए विभिन्न व्यंजनों व मिठाइयों का आनंद लिया. विशेष रूप से, फूलों से होली खेली गई और सांकेतिक रूप से गुलाल लगाया गया. इस दौरान मंच का संचालन प्रियंका सोनी, शिल्पी भरतीया और भावना चौहान ने संयुक्त रूप से किया. साइमन रेक्स की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही. मौके पर मोहम्मद निजामुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष शंभु प्रसाद चौरसिया, पवन किशोर कुशवाहा, नारायण रुंगटा, गणेश धानोठिया, संजय गुप्ता, बसंत जालान, डॉ. राजीव रंजन, अजय हिसारिया, डा. प्रदीप कुमार, हेमंत अग्रवाल, राजीव रंजन, अमित कुमार, हरीश खत्री, पूनम सर्राफ, गीता कुशवाहा, रेणु रूंगटा, सुशीला धानोठिया, ममता गुप्ता, दीपा कुमारी, नीलम हिसारिया, सरिता खत्री, बिमल सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान सदस्यों ने जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने का संकल्प लिया और होली की शुभकामनाएं साझा कीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >