Motihari News: जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ स्कूल परिसर, राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने बांधा समां

मोतिहारी के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हुआ. बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं को मनमोहक प्रस्तुतियों से जीवंत किया. दही-हांडी और कंस-वध की स्किट ने समा बांधा.

Motihari News: शहर के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत सजे-धजे झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण की आरती से हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, बाल गोपाल और ग्वाल-बाल के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया. कार्यक्रम में दही-हांडी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसमें नन्हे कान्हाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण की विधिवत आरती से हुई. इसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण, बाल गोपाल और ग्वाल-बाल की वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और राधा-कृष्ण के प्रेम को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया.

कंस-वध की स्किट से दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कंस-वध पर आधारित स्किट भी प्रस्तुत की. इसके माध्यम से बच्चों ने सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया.

वहीं धर्मेन्द्र तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया.

दही-हांडी बनी आकर्षण

जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रही. नन्हे कान्हाओं के रूप में सजे बच्चों ने दही-हांडी फोड़ने का प्रयास किया.

बच्चों के उत्साह और उनकी मनमोहक वेशभूषा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. दही-हांडी के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

मौके पर चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, रंजीता गुप्ता, जेएन प्रसाद, अमन कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार अग्निहोत्री सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार पाठक

सुजीत प्रभात खबर में फोटो जर्नलिस्ट के रूप में 2009 से कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >