Motihari : बालगंगा आरटीपीएस केंद्र में सघन दस्त पखवाड़ा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया अंतर्गत बालगंगा आरटीपीएस केंद्र पर सघन दस्त पखवाड़ा का आयोजन किया गया.

तुरकौलिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया अंतर्गत बालगंगा आरटीपीएस केंद्र पर सघन दस्त पखवाड़ा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीसीएम नंदन झा व सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अर्जुन कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. बच्चों को दस्त से बचाव के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम 14 सितंबर तक होगा, जिसके बारे मे डॉ गुप्ता ने विस्तृत जानकारी दी. मौके पर बीएचएम नौशादुल आज़म, जमाल अहमद, बीसीएम विमलेन्दु शेखर, ओंकार नाथ, महिला पर्यवेक्षिका अस्मिता कुमारी, सुमित कुमार, धीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, एएनएम अलका कुमारी, मेनका कुमारी व आशा फैसिलिटेटर सविता कुमारी सहित अनेक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >