Motihari: तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का किया गया सम्मान

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया.

Motihari: मोतिहारी .जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा गांधी स्मारक से शुरू होकर गांधी चौक होते हुए मीना बाजार तक निकाली गयी. यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में पहलगांव में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए साहसिक कार्रवाई को सम्मान देना था. भारतीय सेना ने जिस शौर्य, पराक्रम और वीरता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है. यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकजुटता और सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बनकर शहरवासियों के लिए प्रेरणा बनी. यात्रा के दौरान ‘जय हिंद’, ‘भारतीय सेना अमर रहे’ जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा. मौके पर महिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, डॉ आशीष रंजन सिंह,सुमित्रा यादव, हरिकिशोर पटेल, धनंजय तिवारी, मुन्नी सहनी, संजीव ठाकुर उर्फ ठाकुर बाबा, इम्तियाज अख्तर, आफताब आलम, रामप्रवेश तिवारी, जवाहर लाल सिंह, पंडित मुक्तिनाथ झा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, राजकुमार अंजुमन, जयप्रकाश सिंह, मदन प्रसाद, मो. लाल आदि लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >