मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शहर के मुख्य पथ स्थित एक आवासीय मकान में रविवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गयी.

रक्सौल . शहर के मुख्य पथ स्थित एक आवासीय मकान में रविवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गयी. आगलगी की घटना का मुख्य कारण शॉर्ट-सर्किट बताया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मेन रोड निवासी मनोज प्रसाद के घर में दिन के समय अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी अग्निशामक विभाग व थाना को दी गयी. जिसके बाद पहुंची अग्निशामक विभाग की टीम के द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित मनोज प्रसाद ने बताया कि उनके घर में आगामी 7 मार्च को बेटी की शादी होनी थी, इसको लेकर घर में शादी की तैयारी चल रही थी और शादी के लिए आवश्यक जरूरी समान व गहने बनाकर रखे हुए थे. सब कुछ इस अगलगी में जल गया है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. रक्सौल अग्निशामक विभाग के पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद हमारी टीम पहुंची थी और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम को विधि व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >