नहीं मिली गंडक मे गिरी युवती, खोज जारी

सतरघाट पुल से गंडक नदी में गिरी युवती का शनिवार की संध्या तक पता नहीं लग सका है.

केसरिया. सतरघाट पुल से गंडक नदी में गिरी युवती का शनिवार की संध्या तक पता नहीं लग सका है. एसडीआरएफ की पाँच सदस्यीय टीम दो मोटरबोट से सतरघाट से लेकर बंगरा तक युवती की खोज की. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. ज्ञात हो कि गवन्द्री की एक युवती शुक्रवार की सुबह तस्वीर लेने के चक्कर में सतरघाट पुल के रेलिंग से नदी में गिर गई थी. जिसे बचाने उसके साथ आये एक किशोर नदी में कूद गया. हालांकि युवती नदी में लापता हो गई. जबकि किशोर को ग्रामीणों ने बचा लिया.ग्रामीण उक्त नदी के तट पर छठ महापर्व कर रहे थे.देखा की कोई डुब रहा है.पहले से वहाँ मौजूद नाविकों ने नाव को तेज किया व किशोर को बचा लिया.मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित कई पुलिस बल मौजूद थे,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >