Motihari: कोहबरवा गांव के युवक की हत्या में दोस्त ही निकला हत्यारा, दो आरोपी गिरफ्तार

. पुलिस ने शनिवार की देर रात दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर युवक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गोविंदगंज. पुलिस ने शनिवार की देर रात दो अलग-अलग गांव में छापेमारी कर युवक की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी कोहबरवा गांव का बीरा मुखिया व गुरहा गांव का सुधांशु कुमार है,जिसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. जानकारी के अनुसार कोहबरवा गांव का राजकुमार व आरोपी बीरा के बीच काफी गहरी दोस्ती थी. दोनों एक ही साथ काम करते थे, जिसके चलते राजकुमार का बीरा के घर आना जाना रहता था. इसी क्रम में राजकुमार के साथ बीरा की बहन का इश्क परवान पर चढ़ गया, जिसकी खबर लगने पर बिरा मुखिया ने अपने जिगरी दोस्त राजकुमार की हत्या की योजना अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ बनाई. योजना के मुताबिक 21 सितंबर की रात बीरा ने अपने दोस्त राजकुमार को सुनसान जगह पर ले गया, जहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गायब करने की नियत से गले में गमछा लगाकर कोहबरवा नहर के पास पीपल के पेड़ पर लटका दिया था. घटना में मृतक के भाई ने गांव के बीरा मुखिया सहित चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >