रक्सौल. होली के मौके को लेकर शराब तस्करों के द्वारा भारत-नेपाल सीमा के सीमावर्ती इलाके में चौकसी बढ़ा दी गयी है. इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिला के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आदापुर थाना की पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्यामपुर बाजार में छापेमारी करते हुए बाजार निवासी बृजकिशोर ठाकुर के पुत्र रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. यहां की गयी छापेमारी में पुलिस को नेपाल निर्मित ब्लॉक ओक ब्रांड की 84 बोतल शराब तथा नेपाली कस्तूरी शराब की 300 बोतल को बरामद किया गया है. दूसरी तरफ आदापुर के धबधबवा गांव के महादलित बस्ती में छापेमारी करते हुए 200 लीटर देशी चुलाई शराब को जब्त किया गया है. यहां पुलिस ने कलवारी मझरीया निवासी सुनिल कुमार, बखरी निवासी कृष्ण मोहन बैठा व श्यामपुर बाजार निवासी राजू पासवान को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
