मोतिहारी . सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा शिक्षकों को सेवांत आदि लाभ के लिए डीइओ कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. इसके लिए डीइओ संजीव कुमार ने एक अच्छी पहल शुरू की है. सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों तथा शिक्षकों को उस माह के अंतिम दिन सेवांत आदि लाभ दिया जाएगा ताकि उन्हें कार्यालय नहीं आना पड़े. इसी कड़ी में शुक्रवार को डीइओ कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले दो बीइओ सहित पांच शिक्षक व परिचारी को सेवांत लाभ से संबंधित भुगतान को लेकर स्वीकृति पत्र दिया गया.जिन लोगों को डीइओ ने सेवांत लाभ से संबंधित स्वीकृति पत्र दिया उनमें अरेराज बीईओ सुधा कुमारी,जीएमएस कोल्हुआरवा के शिक्षक विनय कुमार पांडेय,मध्य विद्यालय सिरसा की शिक्षिका रेणु कुमारी,परिचारी लालन चौधरी व परिचारी चंद्रदेव प्रसाद शामिल थे. डीईओ ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद कार्यालय का चक्कर लगाना ठीक नहीं है. इतने दिनों तक विभाग की सेवा करने वाले अधिकारियों,शिक्षको तथा परिचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सेवांत लाभ से संबंधित स्वीकृति पत्र दे कर विदा किया गया है.जिससे उनकी परेशानी कम होगी और उन्हें कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.वहीं संभाग प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा. डी ईओ कार्यालय की इस पहल से सेवानिवृत होने वाले अधिकारी,शिक्षक तथा परिचरी काफी खुश थे.इस पहल के लिए उन्होंने डी ईओ को ध्यवाद दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
