जेनरल स्टोर दुकान में आग लगने से 40 हजार की क्षति

पीपरा पंचायत के सेंटर चौक स्थित जेनरल स्टोर दुकान में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई.

गोविंदगंज. पीपरा पंचायत के सेंटर चौक स्थित जेनरल स्टोर दुकान में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई, जिसमें दुकान में रखा परचून समान सहित करीब चालीस हजार की क्षति हो गई. आग की खबर लगते ही चौक के पास चारों तरफ अफरा तफरी मच गई. शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों व दुकानदार ने आग बुझाने का प्रयास किया. तब तक दुकान में रखा सभी समान सहित एलबेस्टर का पूरा दुकान जलकर राख हो गया था. बताया जा रहा है कि महराजगंज गांव का सतार मियां सेंटर चौक पर स्थित अपनी जेनरल स्टोर का दुकान बंद कर गुरुवार की देर शाम अपने घर चला गया. इसी दौरान गुरुवार की देर रात अचानक दुकान में आग लग गई, जिसमें दुकान सहित दुकान का सभी समान जलकर खाक हो गया. इसकी पुष्टि मुखिया पति बाबू मिश्र ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >