रघुनाथपुर से लॉज से बरामद महिला के शव मामले में एफआईआर दर्ज

शहर से सटे रघुनाथपुर में एक लॉज से महिला के शव बरामदगी मामले में पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज किया है.

तुरकौलिया. शहर से सटे रघुनाथपुर में एक लॉज से महिला के शव बरामदगी मामले में पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस मकान मालकिन अजय तिवारी की पत्नी पूनम तिवारी के आवेदन पर एफआईआर किया है. जिसमे पूनम ने बताया है कि उनके लॉज में विभिन्न जगहों के किरायेदार रहते है. जिसमे गोबिंदगंज के मननपुर के विकास पांडेय अपने पत्नी काजल कुमारी के साथ रहते थे. 19 अप्रैल को पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. शनिवार को काजल की हत्या कर उसक पति कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था. इसकी जानकारी बगल के कमरे के किरायेदार चिरैया के शबाना ने दिया था. शाम में पुलिस पहुंच ताला तोड़कर काजल के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया था. थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >