मोतिहारी. अनियमितता के आरोप में जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने एक दुकान के लाइसेंस रद्द करने एवं आधे दर्जन खाद दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिला कृषि पदाधिकारी ने शनिवार को चकिया, कल्याणपुर, मधुबन, तेतरिया प्रखंडों का भ्रमण किया, जहां अनियमितता के आरोप में मे. गुप्ता कृषि केंद्र कल्याणपुर को निलंबित कर दिया. वहीं मधुबन में किसान खाद बीज भंडार, गुप्ता खाद बीज भंडार, पताही के गौरव इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठानों के बंद रहने के कारण इन दुकानदारों से स्पष्टीकरण पूछा है. बताया कि एचयूकेसी का यूरिया खाद सभी प्रखंडों को भेजा गया, जिसकी मात्रा 1228.50 क्विंटल था. प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया गया था कि अपने-अपने क्षेत्र में अपने देखरेख में वितरण कराना सुनिश्चित करावे, लेकिन शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ये सभी दुकानें बंद मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
