मोतिहारी: टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए डॉ. आशुतोष शरण होंगे सम्मानित

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 150 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार और पोषण की व्यवस्था करने वाले बिहार आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण को पटना में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर..

मोतिहारी से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बिहार (IMA) के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण को एक बार फिर सम्मानित किया जाएगा. पटना में आयोजित समारोह में उन्हें राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इस उपलब्धि से जिले के चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में खुशी का माहौल है.

डॉ. आशुतोष शरण ने प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगभग 150 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार के साथ-साथ पोषण आहार उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया था. उनके नेतृत्व में आईएमए पूर्वी चंपारण के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पत्रकारों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई तथा कई टीबी मरीजों तक नियमित रूप से पोषण सामग्री पहुंचाई.

टीबी उन्मूलन में पहले भी मिल चुका है सम्मान

टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पूर्व में जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है. तत्कालीन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया था.

जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत

वर्तमान में भी डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. जसवीर शरण और डॉ. निखिल शरण जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. स्वास्थ्यकर्मियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के सहयोग से यह अभियान प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.

इस सम्मान से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और टीबी मुक्त भारत अभियान को नई गति प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >