राजकीय सम्मान के साथ हुआ सीआरपीएफ जवान रविरंजन का अंतिम संस्कार-परिजनों के चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन-शव आने में हुए विलंब से परिजनों में था रोषपहाड़पुर. मणिपुर में एफ 120 बीएन कैंप में आपसी विवाद में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी में सिसवा मलदहिया गांव निवासी राजाराम प्रसाद का पुत्र सीआरपीएफ जवान रविरंजन कुमार (24) की मौत से पूरे गांव में मातमी माहौल पसरा है .मौत के चौथे दिन रविवार को शव पहुंचते ही रवि रंजन के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. परिजनों के चीख पुकार के बीच पूरा माहौल गमगीन हो गया. वही अनुमंडल क्षेत्र के अलग अलग गावों से आये जनप्रतिनि,नेता व अन्य लोग परिजनों को ढाढस बढ़ा रहे थे. परिजनों में शव आने में हुए विलम्ब को लेकर काफी रोष था. परिजन मृतक को शहीद की दर्जा देने, गांव के दोनों दिशाओं में स्मृति द्वार बनवाने को लेकर जिलाधिकारी व जिला पुलिस कप्तान की आने की मांग कर रहे थे, जिससे करीब चार घंटे तक अंतिम संस्कार बाधित रहा. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,बीडीओ अखिलेश कुमार शव के साथ आये मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ डीएसपी ध्रुव कुमार चौधरी के समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका. इस दौरान सीआरपीएफ के बटालियन को गाइड कर रहे सीआरपीएफ अधिकारी हरिनाथ ठाकुर,लोकेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजकीय सम्मान के साथ मृतक जवान रविरंजन का अंतिम संस्कार किया गया.
शव पहुंचते ही रवि रंजन के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा.
-परिजनों के चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन
-शव आने में हुए विलंब से परिजनों में था रोष
पहाड़पुर. मणिपुर में एफ 120 बीएन कैंप में आपसी विवाद में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी में सिसवा मलदहिया गांव निवासी राजाराम प्रसाद का पुत्र सीआरपीएफ जवान रविरंजन कुमार (24) की मौत से पूरे गांव में मातमी माहौल पसरा है .मौत के चौथे दिन रविवार को शव पहुंचते ही रवि रंजन के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा. परिजनों के चीख पुकार के बीच पूरा माहौल गमगीन हो गया. वही अनुमंडल क्षेत्र के अलग अलग गावों से आये जनप्रतिनि,नेता व अन्य लोग परिजनों को ढाढस बढ़ा रहे थे. परिजनों में शव आने में हुए विलम्ब को लेकर काफी रोष था. परिजन मृतक को शहीद की दर्जा देने, गांव के दोनों दिशाओं में स्मृति द्वार बनवाने को लेकर जिलाधिकारी व जिला पुलिस कप्तान की आने की मांग कर रहे थे, जिससे करीब चार घंटे तक अंतिम संस्कार बाधित रहा. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,बीडीओ अखिलेश कुमार शव के साथ आये मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ डीएसपी ध्रुव कुमार चौधरी के समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका. इस दौरान सीआरपीएफ के बटालियन को गाइड कर रहे सीआरपीएफ अधिकारी हरिनाथ ठाकुर,लोकेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में राजकीय सम्मान के साथ मृतक जवान रविरंजन का अंतिम संस्कार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है