सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को भूतभावन पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की जन सैलाब उमड़ पड़ी .

अरेराज. महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को भूतभावन पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की जन सैलाब उमड़ पड़ी .भक्त मंगलवार देर रात्रि से ही हाथ मे गंगा जल ,पुष्प ,बेलपत्र लेकर जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होने लगे .भक्तों की भीड़ को देखते हुए मेला दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में मंदिर महंत सह महामंडलेश्वर रविशंकर गिरी के प्रथम पूजा के बाद जलाभिषेक के लिए महादेव का पट खोल दिया गया . पट खुलते ही महिला पुरुष श्रद्धालु अलग अलग कतारबद्ध होकर अरघा से जलाभिषेक कर मंगलकामना में जुट गए .जैसे जैसे दिन के उजाले बढ़ने लगे वैसे वैसे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा .एसडीओ अरुण कुमार,डीएसपी रंजन कुमार सहित दण्डाधिकारी देर रात्रि से दिनभर मेला की कमान संभाले दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्देशित करने में जुटे रहे .श्रद्धालुओ की सुरक्षा व भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर चप्पे चप्पे पर दण्डाधिकारी व पुलिस बल की व्यवस्था किया गया था .मेला क्षेत्र में सुरक्षा की व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि परिंदा भी पग नही मार सकते थे .पट खुलने से रात्रि तक जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर से बारवा हनुमान मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी . वीआईपी श्रद्धालुओं के बड़ी वाहन प्रवेश से मंदिर परिसर से लेकर शहर में आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा .वही मेला डियूटी में स्थल से गायब रहने व शहर में बड़ी वाहन प्रवेश वर्जित रहने के बाद भी रिश्तेदार का वाहन प्रवेश कराने को लेकर एसडीओ अरुण कुमार ने पहाड़पुर सीओ को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग किया गया है. मंदिर प्रबंधन व प्रशासन के अनुसार लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >