Motihari: जिले में कांग्रेस का चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण की बैठक शुक्रवार को गांधी आश्रम कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

Motihari: मोतिहारी. जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चंपारण की बैठक शुक्रवार को गांधी आश्रम कार्यालय में जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रखंड प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के पर्यवेक्षक अभिनव संगम और “हर घर तिरंगा ” अभियान के पदाधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की विशेष उपस्थिति रही. बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई. बैठक का मुख्य फोकस “हर घर तिरंगा ” अभियान को लेकर रहा. तय किया गया कि यह अभियान जिले में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं. मौके पर विजय शंकर पांडे, विजय कुमार जायसवाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामप्रवेश तिवारी, अवधेश प्रसाद, विष्णु देवराम, शैलेश कुमार, नियाज अहमद खान, उपेंद्र झा, अनिल कुमार गुप्ता, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अहमद अली, सत्यनारायण तिवारी, नसीम अख्तर, फिरोज आलम, मोतिउर रहमान, परशुराम पांडेय, लालबाबू, गुलरेज अहमद, हरेंद्र राम आदि लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >