Motihari news : चकिया में इलाज के दौरान बालक की मौत, आक्रोश

शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बालक क़ी मौत मौत हो गयी. जिससे बाद आक्रोशित परिजनों ने उक्त अस्पताल में जमकर बवाल काटा.

Motihari news :चकिया. शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक बालक क़ी मौत मौत हो गयी. जिससे बाद आक्रोशित परिजनों ने उक्त अस्पताल में जमकर बवाल काटा. मृतक बालक गड़हिया ओपी क्षेत्र के कोइलहरा मठ का नौ वर्षीय आदित्य कुमार पिता उमेश गिरी बताया जाता है. बवाल होते देख चिकित्सक व उक्त अस्पताल कर्मी फरार हो गए.मृतक क़ी फुआ सीमा देवी ने बताया कि आदित्य के पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित उक्त चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में चिकित्सक से दिखाया गया.जहां चिकित्सक ने उसे पाइप लगा दी. जिससे बाद उक्त बालक को ब्लडिंग होने लगी. मरीज की स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने उसे बाहर ले जाने की बात कही . इसी दौरान बालक की मौत हो गई .मृतक अपने मामा के घर सवँगीया गांव आया हुआ था.वही उसे पेट में दर्द होने लगा. मृतक के पिता प्रदेश से बाहर काम करते है.घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है.अनुमंडल में अधिकांश निजी अस्पताल बिना किसी वैध लाइसेंस के धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं.जिन्हे स्थानीय स्तर पर प्रश्रय देने की बात भी कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >