कुंभ से लौट रही कार ने ट्रक में मारी ठोकर, एक की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रामपुर खजुरिया फलाई ओभर के समीप स्थित धर्मकांटा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया.

-सीतामढ़ी के नया टोला के रहने वाले हैं सभी लोग डुमरियाघाट . राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रामपुर खजुरिया फलाई ओभर के समीप स्थित धर्मकांटा के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया. जिसमें कार में सवार एक छह बर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. वही पांच लोग जख्मी हो गए. मृतक नबोदया कुमारी उम्र 6 वर्ष है. वहीं जख्मी विशाल कुमार उम्र 40, शालनी कुमारी उम्र 35 वर्ष, निर्भय कुमार उम्र 12 वर्ष, नित्या कुमारी उम्र 13 वर्ष, व कुणाल कुमार उम्र 38 वर्ष है. सभी एक ही परिवार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना अंतर्गत रिंगा रोड के वार्ड 2 स्थित नया टोला के रहने वाले है. इसमें शालनी कुमारी विशाल कुमार की पत्नी व निर्भय पुत्र है. मृतक नबोदया एवं नित्या पुत्री है. वहीं कुणाल कुमार विशाल के मौसी का लड़का है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग कार पर सवार होकर अपने घर से कुंभ स्नान कर अपने घर सीतामढ़ी लौट रहे थे. उसी दौरान रामपुर खजुरिया चौक स्थित ओवर ब्रिज के दक्षिणी क्षोर पर पहले से खड़ी एक ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिए. जिसमें एक छह बर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वही कार में सवार बाकी पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए .थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृत नबोदया की शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >