कुपोषण के चुनौतियों से निपटने के लिए चलेगा सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान

जिले के वैसे पंचायत जिनका विभाग द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के लिए चयनित किया गया है.

मोतिहारी. जिले के वैसे पंचायत जिनका विभाग द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के लिए चयनित किया गया है. वैसे आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं एवं पोषण ट्रैकर के आंकड़ों में गुणवता के लिए सतत सहयोगात्मक अनुश्रवण किया जाएगा. इसके लिए विभाग ने बिहार के 18 जिलों की सूची जारी किया है, जिसमें पूर्वीचम्पारण भी शामिल है. विभाग ने पत्र जारी किया है जिसमें बताया है कि मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत कुपोषण के चुनौतियों में जनभागीदारी से समाधान के लिए सुपोषित ग्राम पंचायत का अभियान चलाया गया है. जिसमें 35 ग्राम पंचायतों को सुपोषित ग्राम पंचायत के लिए योग्य पाया गया है. आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने बताया कि सरकार चाहती है कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण पूरा हो ताकि इस गंभीर बीमारी से बच्चों को हमेशा के लिए निजात मिल सके. इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक महीने कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों व गर्भवती तथा धातृ महिलाओं के लिए पोषाहार के रूप में पोषटिक आहार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरण होता है उक्त बीमारी से बचाव के लिए. डीपीओ ने कहा कि केन्द्र पर गरीब परिवार के बच्चे व महिलाएं लाभान्वित होती है इसलिए सरकार उनके लिए पोष्टिक आहार की सुविधाएं पूरी करती है.

सुपोषित चयनित केन्द्रों पर इन सुविधाओं की होगी जांच

सुपोषित चयनित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पियर रिव्यू टीम के द्वारा माह फरवरी से सितंबर गंभीर कुपोषण, पूरक पोषाहार, गर्भावस्था के दौरान वजन में वृद्वि, पूरक पोषाहार में आहार विविधता, साफ-सफाई एवं पेयजल, शौचालय, विधुत के आधार पर पुरस्कार हेतू अनुशंसा भी की जाएगी. इसके अलावें आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा बच्चों के वजन एवं ऊंचाई, लंबाई की सही माप के लिए मुख्य बिन्दु पर विशेष ध्यान दिया जाना है और सीडीपीओ, एलएस के द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों के मुखिया व वार्ड सदस्यों को सुपोषित ग्राम पंचायत के बारे में अवगत कराएंगे सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >