घर का ताला तोड़ जेवरात, बाइक सहित छह लाख की चोरी

ग्रामीण के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली.

पीपरा. थाना के चिंतामनपुर बाबू टोला गांव में एक ग्रामीण के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गृहस्वामी चंदन कुमार सपरिवार बाहर गये थे. इसका लाभ उठाते हुए चोरों ने बुधवार की रात घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर घर में रखे जेवरात, बाइक, कपड़ा सहित अन्य समान की चोरी कर ली, जिसकी अनुमानित मूल्य करीब छह लाख रुपये है. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी चंदन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >