चोरों ने सरकारी दफ्तर तक नहीं छोड़ा, ताला काटकर उड़ाए कंप्यूटर, गांव में भी मचाया कहर

Bihar Crime News: मोतिहारी के मधुबन में चोरों ने नगर पंचायत कार्यालय का ताला काटकर कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामान चुरा लिया. वहीं बंजरिया गांव के दो घरों से जेवर, नकदी, मोबाइल और बकरियों की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मधुबन में चोरों ने एक ही रात में नगर पंचायत कार्यालय समेत तीन जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. बदमाशों ने मधुबन नगर पंचायत कार्यालय का ताला काटकर कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामान चुरा लिया. वहीं बंजरिया गांव में भी दो घरों को निशाना बनाकर जेवर, नकदी, मोबाइल और पशुओं की चोरी कर ली गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

नगर पंचायत कार्यालय से कंप्यूटर और प्रिंटर की चोरी

नगर पंचायत के प्रधान लिपिक अंकेश बाजपेयी ने बताया कि तेतरिया रोड स्थित पंचायत सरकार भवन में नगर पंचायत कार्यालय संचालित होता है. शनिवार रात बदमाशों ने कार्यालय का ताला काट दिया और अंदर रखे डेस्कटॉप, प्रिंटर, यूपीएस, लैपटॉप का प्रिंटर, ट्रैक्टर की पत्ती समेत कई जरूरी दस्तावेज और सामान चोरी कर लिए.

सुबह कार्यालय खुलने पर चोरी की घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

बंजरिया गांव में दो घरों को बनाया निशाना

इधर, बंजरिया गांव में भी चोरों ने दो अलग-अलग घरों में सेंधमारी की. गनी मोहम्मद के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली गई. वहीं पप्पू सहनी के घर से दो बकरे, एक बकरी और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी सामने आई है.

पीड़ित परिवारों ने बताया कि सुबह नींद खुलने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.

पुलिस कर रही जांच

लगातार हुई चोरी की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है.

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: देह व्यापार: रेशमी पैलेस में रेड के बाद नया खुलासा, मोबाइल फोन से खुले कई राज, पुलिस की कार्रवाई जारी

मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >