मुफ्त में मछली नहीं देने से नाराज लोगों ने मछुआरे को पीटा

थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में मुफ्त में मछली नहीं देने से नाराज लोगों ने अपने घर के पास मछुआरे को घेर कर मारपीट कर जख्मी कर दिया .

चिरैया. थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में मुफ्त में मछली नहीं देने से नाराज लोगों ने अपने घर के पास मछुआरे को घेर कर मारपीट कर जख्मी कर दिया . वही उसके पॉकेट से पांच हजार रूपये और सोने का हनुमानी छीन लिया है. जख्मी मछुआरा विजय महतो का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मामले को लेकर जख्मी मछुआरे की पत्नी अनीता देवी ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है. जिसमें कहा गया है कि मुफ्त में मछली नहीं देने से नाराज गांव के ही मोहित कुमार,साहिल कुमार,दीपू कुमार,सत्यनारायण साह, मणि कुमार व रामबाबू साह ने अपने घर के पास उसके पति को घेर कर मारपीट करते हुए मछली बेच कर रखे गए पांच हजार रूपये और सोने का हनुमानी छीन लिया है. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए चिरैया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिसे गंभीरावस्था में डॉक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >