मोतिहारी. शहर में अपना घर का सपना देख रहे लोगों का सपना साकार होने वाला है. सरकार घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये देगी. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना है. नगर निगम मोतिहारी को अब तक करीब 278 आवेदन प्राप्त हुये हैं. जिसका सर्वे का काम शुरू चल रहा है. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का सर्वे करते हुए इंट्री करने काम शुरू किया जायेगा. इनमें आहर्त्ता रखने वाले शहरवासियों को विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी है. कहा कि मापदंड पूरा करने वाले आवेदकों को योजना का लाभ दिया जायेगा. यहां बताते चलें कि इसको लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है. जानकार बताते है कि अभी तक विभाग से योजना का लक्ष्य तय नहीं किया गया है. इसको ले पहले आवेदन करने वालों को योजना के लिए लाभुक चयन में प्राथमिकता मिल सकती है.
तीन लाख से कम आय वालों को मिलेगा लाभ
पीएम 2.0 योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा. जिनकी आय तीन लाख से कम होगी, उन्हें इस योजना के लिए चयन किया जायेगा. आवेदन के साथ तीन लाख से कम आय का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना है. वही आवेदक को पति व पत्नी के अलावे परिवार के सदस्य का भी आधार कार्ड देना होगा.राशन कार्ड या आवासीय प्रमाण पत्र देना अनिवार्य
आवेदन में राशन कार्ड या उसकी जगह आवासीय प्रमाण पत्र भी मान्य है. इसके अलावे जमीन का दस्तावेज की कॉपी, उसका वर्तमान रसीद की कॉपी देनी होगी. अगर जमीन खतियानी है या पूर्वज के नाम पर है तो जमीन का एलपीसी, अद्तन रसीद के अलावे आपसी बंटवारा के कागजात के अलावे वंशावली या पारिवारिक सूची के साथ शपथ पत्र देना होगा.द्वितीय किस्त के 68 और तीसरे किस्त के 490 निर्माण अधूरे
शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण को ले पूर्व में चयनित लाभुकों में भी कई ने निर्माण कार्य अब तक पूरे नहीं किये गये हैं. इनमें मकान निर्माण की प्रथम व द्वितीय किस्त लेने के बाद लाभुक अपने आशियाने का निर्माण लटकाए हैं. ऐसे चिह्नित करीब 68 लाभुक है. नगर आयुक्त ने बताया कि तीसरा किस्त लेने वाले 490 लाभुक भी चालू माह मकान का प्लास्टर पूरा करे. इसके साथ ही उन्हें चौथा किस्त का 30 हजार का भुगतान कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
