Motihari: स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बने अमित व उपाध्यक्ष बने विजय अग्रवाल

स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब भवन मोतिहारी में क्लब की बैठक क्लब के मुख्य संरक्षक प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई शनिवार के शाम में हुई.

मोतिहारी. स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब भवन मोतिहारी में क्लब की बैठक क्लब के मुख्य संरक्षक प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई शनिवार के शाम में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अमित सेन , उपाध्यक्ष पद पर विजय अग्रवाल , कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसादको चुना गया.सर्वसम्मति से तय हुआ कि में मेंबरशिप का शुल्क जो 2012 के पहले से केस मुकदमा के कारण रजिस्टर हाई कोर्ट में रहने के कारण शुल्क नहीं लिया जा सका वो शुल्क अविलम्ब सभी मेंबर के यहां भेज कर वसूल किया जाए . बैठक में तय हुआ कि फिर से जिम्नेजियम को फिर से चालू किया जाए,इस मौके पर 68 वीं नेशनल गेम्स फुटबॉल अंडर- 17, एसजीएफआई 2024-25 जो जम्मू कश्मीर में खेली गई. प्रतियोगिता में बिहार टीम उपविजेता हुई. जिस टीम के खिलाड़ी मो अफरोज आलम, जो कि स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी, के खिलाड़ी है. उनको क्लब के मुख्य संरक्षक- प्रकाश चौधरी एवं स्पोर्ट्स क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष- अमित सेन ने शॉल ओढ़ा कर गिफ्ट दिया. इस दौरान सचिव-प्रभाकर जयसवाल,ज्ञानेश्वर प्रसाद,सुरेश कुमार चौधरी, एस.सी. गुप्ता, डॉ राहुल कुमार साह,दिवाकर जयसवाल,प्रवीण कुमार,रूपेश वर्मा,रवि कुमार चूटून, मो जमील अख्तर,पप्पू जयसवाल,नंद किशोर शर्मा,रवि राज,मधुरेंद्र कुमार सिंह,विजय अग्रवाल, शंभू प्रसाद यादव,अजय सिंह,मो नूर आलम,भूषण कुमार, मनोज जयसवाल,मो तैयब एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए. मीटिंग में कुछ प्रस्ताव रखा गया जो इस प्रकार है. इस मौके पर 68 वीं नेशनल गेम्स फुटबॉल अंडर- 17, एसजीएफआई 2024-25 जो जम्मू कश्मीर में खेली गई. प्रतियोगिता में बिहार टीम उपविजेता हुई. जिस टीम के खिलाड़ी मो अफरोज आलम, जो कि स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी, के खिलाड़ी है. उनको क्लब के मुख्य संरक्षक- प्रकाश चौधरी एवं स्पोर्ट्स क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष- अमित सेन ने शॉल ओढ़ा कर गिफ्ट दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >