मधुबन. मौसम चक्र में बदलाव के साथ जलवायु परिवर्तन का असर इस बार साफ दिखना शुरू हो चुका है.अप्रैल में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूटने के आसार हैं.अप्रैल महीने में अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है.जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड की जा सकती है.आईएमडी ने इसको लेकर एलर्ट जारी कर दिया है.लोगों से विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है.
31 मार्च को 39 डिग्री तक पहुंचा पारा, न्यूनतम तापमान 20
डिग्री
31 मार्च को न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.वही न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है.एक अप्रैल से तापमान बढ़ने की उम्मीद है.एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं 2 अप्रैल को 42 डिग्री,3 अप्रैल को 43 डिग्री,4 अप्रैल को 42 डिग्री,5 अप्रैल को 43 डिग्री व 6 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किये जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग के द्वारा लगाया गया है.डा.इंद्रजीत कुमार ने कहा कि मौसम में बढ़ रही गर्मी के कारण विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.धूप में निकलने से पहले सर ढक रहने, बच्चों पर विशेष सावधानी बरतने प्रयाप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
