अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरुद्ध जिला विधिज्ञ संघ मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे.

मोतिहारी . अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरुद्ध जिला विधिज्ञ संघ मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे. सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ के मेन हाल में संघ के सदस्यों की बैठक हुई. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध लाया गया संशोधन विधेयक अधिवक्ताओं के स्वायतता पर कुठाराघात है. इस विधेयक के पारित होने पर अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता खत्म हो जायेग. संघ के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी ने कहा कि विधेयक पारित होने पर अधिवक्ता मुवक्किल को न्याय नहीं दिला पायेंगे. महासचिव ने कहा विधेयक पारित होने से अधिवक्ताओं का अस्तित्व ही खत्म हो जयेगा. मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल है और अगर भारत सरकार वापस नहीं लेगी तो चरणबद्ध आंदोलन होगा. बैठक में उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, हरेश्वर प्रसाद, सतेन्द्र मिश्र, केशव कुमार वर्मा, कुमार सौरव, राकेश मिश्रा व सभी कार्यकारिणी सदस्य सहित पूर्व सचिव नरेंद्र देव, अधिवक्ता रमाकान्त पांडेय मनोज कुमार तिवारी, चितरंजन सिंह, जन्मेजय मिश्र, संतोष कुमार सिंह, सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >