Motihari: साइबर ठग गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने संगठित साइबर ठग गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है.

Motihari: छौड़ादानो. पुलिस ने संगठित साइबर ठग गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक दरपा थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी रघुनाथ साह का पुत्र मोनू कुमार बताया जाता है. मामले में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि, बुधवार को स्टेट बैंक की एकडरी शाखा के एटीएम रुम मे संगठित साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य के आने की सूचना मिली थी. सूचना पर पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच पड़ताल के बाद उसके संगठित साइबर ठग गिरोह के सदस्य होने पुष्टि हो गयी. गिरफ्तार के पास से अलग-आलग बैंकों के 09 एटीएम कार्ड, 04 बैंक पासबुक, 02 मोबाइल फोन, 02 पाकिस्तानी कोड मोबाइल नम्बर और 01 भारतीय कोड मोबाइल नम्बर बरामद किया गया है. जिनका प्रयोग गिरोह के सदस्य आपस में बातचीत और ठगी के लिए किया करते थे. गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया है कि, गिरोह के पास लगभग दो सौ बैंक एकाउंट हैं. जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता है. वहीं पुलिस ने अब तक उनमें से 14 बैंक एकाउंट के बारे में जानकारी जुटा लेने का दावा किया है. जबकि बाकि एकाउंट के बारे में जांच पड़ताल चल रहे होने की बात बतायी है. पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति ने गिरोह में काफी सदस्य होने की बात बतायी हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उसने जितना थाना क्षेत्र के दो लोगों बारे में पुलिस को बताया है. वहीं ऑनलाइन तीन लोगों से सम्पर्क होने की बात पुलिस को बतायी है. पुलिस ने बताया है कि,टेक्निकल अनुसंधान कर गिरोह की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई है. बताते चलें कि एसबीआई की एकडरी शाखा छौड़ादानो बड़ा बाजार में मेन रोड पर स्थित है. पुलिस थाना से इसकी दूरी महज कुछ सौ मीटर है, फिर भी दुस्साहसी ठग वहां सक्रिय रहते हैं. पूर्व में यहां कई लोग ठगी की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >