खाना खाकर नहर पर टहने गये युवक की गला दबा हत्या

पुलिस ने मगुराहा नहर के 24 आरडी के पास से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है.

गोविंदगंज (पूचं). पुलिस ने मगुराहा नहर के 24 आरडी के पास से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया है. मृतक मगुराहा गांव के अजय मिश्र का पुत्र सर्वेश कुमार उर्फ छोटू (26) था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी रंजन कुमार व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र की सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम घटना की जांच की. जानकारी के अनुसार सर्वेश कुमार बुधवार की रात खाना खाकर प्रतिदिन की भांति घर के पास नहर पर टहलने निकला था. वहीं घर के अन्य लोग सोने चले गये.

गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने नहर पर युवक का शव देख इसकी सूचना मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को दी. थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, जो विदेश से लौटकर तीन साल से घर पर अपने पिता के साथ मगुराहा चौक पर दूध की दुकान चलाता था. मृतक के शरीर पर कोई जख्म या निशान नहीं था. शव बरामद के वक्त मृतक का मुंह काला व मुंह से लार निकल रहा था. इकलौते पुत्र के गम में मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. पुलिस ने घर से मृतक का मोबाइल बरामद किया है. घटना को लेकर परिजनों ने थाने में कोई भी आवेदन नहीं दिया था. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >