बरमदिया के युवक की आबूधाबी में दुर्घटना से मौत

बरमदिया निवासी रविंद्र कुमार (21) पिता ताराचंद साह की संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी.

चकिया. थाना क्षेत्र के बरमदिया निवासी रविंद्र कुमार (21) पिता ताराचंद साह की संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. घटना सोमवार के सुबह नौ बजे की बताई जाती है जब रविन्द्र कंपनी के आहते में पौधों में पानी दे रहा था. इसी दौरान कंपनी की गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी.घटना में रविन्द्र बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक रविन्द्र आबूधाबी में फोरफाइव नामक कंपनी में कार्यरत था. वह पिछले सोलह माह से उक्त कंपनी में काम कर रहा था. घटना की जानकारी उसके साथ काम कर रहे उसके चचेरे भाई धीरज ने परिजनों को दी.मृतक रविन्द्र के पिता ताराचंद साह ने बताया कि रविन्द्र दो साल के परमिट पर आबूधाबी गया था.उन्होने बताया कि घटना के बाद से उसे आबूधाबी भेजने वाले एजेंट से संपर्क नहीं हो पा रहा है.जिसके कारण उसके शव को घर लाने में परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >